The Duniyadari: Surajpur जिले में पुलिस महकमे में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर तबादले किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा जारी आदेश के तहत तीन थाना प्रभारियों, तीन उपनिरीक्षकों और एक सहायक उपनिरीक्षक के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
आदेश के अनुसार, नरेंद्र मिश्रा को जयनगर थाना, राजेंद्र साहू को रामानगर थाना तथा बृजेश सिन्हा को भटगांव थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह और गंगासाय पैंकरा के साथ सहायक उपनिरीक्षक गुड्डू कुशवाहा का भी स्थानांतरण किया गया है।
सूत्रों के अनुसार, जिले के कुछ थाना प्रभारियों की कार्यशैली को लेकर लंबे समय से स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की ओर से शिकायतें सामने आ रही थीं। इन शिकायतों और विभागीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
पुलिस विभाग का मानना है कि नई पदस्थापनाओं से कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा तथा आम जनता को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध होंगी। आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।















