Tuesday, June 16, 2026
Home Breaking पूर्व उपसरपंच ने की आत्महत्या, मंदिर परिसर में पेड़ से लटका मिला...

पूर्व उपसरपंच ने की आत्महत्या, मंदिर परिसर में पेड़ से लटका मिला शव…

18
Oplus_16908288

The Duniyadari: दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुद गांव में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के पूर्व उपसरपंच तारेंद्र बंछोर का शव एक मंदिर परिसर के पास पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के मुताबिक, सुबह चारबांधा तालाब के आसपास टहलने पहुंचे लोगों ने मंदिर परिसर में एक व्यक्ति को फंदे पर झूलता देखा। करीब जाकर पहचान करने पर पता चला कि मृतक गांव के पूर्व उपसरपंच तारेंद्र बंछोर हैं। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही उतई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पंचनामा तैयार करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तारेंद्र बंछोर लंबे समय से अस्वस्थ थे और उनका इलाज भी चल रहा था। हाल के महीनों में वे अस्पताल में भर्ती रहे थे। हालांकि आत्महत्या के पीछे की वजह क्या रही, इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। इस दुखद घटना से सेलुद गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है।