The Duniyadari: केसीजी- जिले में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गंडई पुलिस को जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई में सफलता मिली है। ग्राम बिरनपुरखुर्द में गौठान के समीप बरगद के पेड़ के नीचे ताश के पत्तों पर रुपए लगाकर जुआ खेल रहे तीन लोगों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दबिश दी। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपी जुआ खेलते पाए गए, जिन्हें तत्काल हिरासत में लिया गया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान देवेन्द्र गंधर्व (30 वर्ष), भागवत निषाद (22 वर्ष) और अनिल निषाद (24 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों बिरनपुरखुर्द गांव के निवासी बताए गए हैं।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से कुल 640 रुपये नकद तथा 52 पत्ती ताश जब्त की। इसके बाद सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू की गई।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।














