Monday, June 22, 2026
Home Breaking होटल के बाहर कचरा फेंकना पड़ा महंगा, निगम ने ठोका जुर्माना

होटल के बाहर कचरा फेंकना पड़ा महंगा, निगम ने ठोका जुर्माना

3

The Duniyadari: Raipur में स्वच्छता संबंधी शिकायतों पर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए जोन-3 क्षेत्र में कार्रवाई की है। होटल दक्षिण सूत्र के खिलाफ मिली शिकायत की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया, जिसमें होटल परिसर के बाहर कचरा फेंके जाने की शिकायत सही पाई गई।

नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश और जोन कमिश्नर प्रीति सिंह के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित होटल संचालक पर 2500 रुपये का ई-चालान जारी किया। अधिकारियों ने संचालक को भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा नहीं करने की चेतावनी भी दी।

निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए जनशिकायतों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। शिकायत मिलते ही संबंधित स्थानों का निरीक्षण कर त्वरित कार्रवाई की जा रही है, ताकि सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।