Thursday, July 2, 2026
Home Breaking एक्सीडेंट केस में लापरवाही भारी, रायपुर के आरक्षक निलंबित

एक्सीडेंट केस में लापरवाही भारी, रायपुर के आरक्षक निलंबित

11

The Duniyadari: Raipur में सड़क दुर्घटना की सूचना पर समय पर नहीं पहुंचने और मौके पर अनुचित व्यवहार करने के आरोप में पुलिस विभाग ने आरक्षक संदीप शर्मा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। विभागीय आदेश के अनुसार उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र रायपुर से संबद्ध कर दिया गया है।

जारी आदेश में बताया गया है कि 30 जून 2026 की रात करीब 11 बजे सिटी सेंटर मॉल के सामने सर्विस रोड पर कार और बाइक की टक्कर की सूचना डायल-112 को मिली थी। आरोप है कि डायल-112 में तैनात आरक्षक संदीप शर्मा घटनास्थल पर देरी से पहुंचे और वहां उनका आचरण भी पुलिस की गरिमा के अनुरूप नहीं पाया गया।

इन तथ्यों को गंभीर मानते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल निलंबन का आदेश जारी किया है। निलंबन अवधि के दौरान आरक्षक को नियमानुसार निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।