Friday, September 11, 2026
Home Breaking निर्माण कार्य के दौरान हादसा, चैली से गिरकर राजमिस्त्री की मौत

निर्माण कार्य के दौरान हादसा, चैली से गिरकर राजमिस्त्री की मौत

36

The Duniyadari: धमतरी- जिले के कुरूद थाना क्षेत्र में निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसे में राजमिस्त्री की जान चली गई। काम करते समय ऊंचाई पर बनी बांस की चैली से गिरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान भोथली गांव निवासी राजेंद्र ध्रुव के रूप में हुई है। वह पेशे से राजमिस्त्री था और गांव में एक मकान के निर्माण कार्य में लगा हुआ था। निर्माण के दौरान वह बांस की चैली पर खड़े होकर दीवार की चिनाई कर रहा था।

इसी बीच अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा। गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही कुरूद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है तथा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।