The Duniyadari: रायपुर- छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए 19 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी सूची में नगर निगम आयुक्तों समेत विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
आदेश के अनुसार अरुण कुमार वर्मा को नगर निगम धमतरी का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं शशांक पांडे को छत्तीसगढ़ रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन में अतिरिक्त प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी क्रम में जी.आर. मरकाम को नगर निगम राजनांदगांव का आयुक्त, विजेंद्र सिंह को नगर निगम चिरमिरी का आयुक्त तथा इंद्रजीत बर्मन को संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं में अपर संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है।
सरकार का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से किया गया है। नए पदस्थ अधिकारी जल्द ही अपने-अपने दायित्व संभालेंगे।

















