Wednesday, August 5, 2026
Home Breaking बढ़ते अपराध पर एसपी का बड़ा एक्शन, डोंगरगढ़ थाना प्रभारी बदले गए

बढ़ते अपराध पर एसपी का बड़ा एक्शन, डोंगरगढ़ थाना प्रभारी बदले गए

4

The Duniyadari: राजनांदगांव– डोंगरगढ़ क्षेत्र में लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। इस कार्रवाई के तहत डोंगरगढ़ थाना प्रभारी भूषण चंद्राकर को लाइन अटैच कर दिया गया है।

इसके साथ ही थाने में पदस्थ आरक्षक अशोक कुमार यादव और किशन कुमार चंद्रा को भी पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं, डोंगरगढ़ थाने की जिम्मेदारी प्रशिक्षु डीएसपी सुमन जायसवाल को सौंपी गई है, जो हाल ही में अपना प्रशिक्षण पूरा कर लौटी हैं।

पुलिस विभाग ने बोरतलाव थाना क्षेत्र में भी बदलाव करते हुए निरीक्षक हरीनाथ रावत को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं निरीक्षक द्वारिका मंडावी को अजाक थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा विभागीय आदेश के तहत आरक्षक मुकेश टांड़े, हीरालाल यादव और मनोज दीवान की डोंगरगढ़ थाने में नई पदस्थापना की गई है। पुलिस विभाग का कहना है कि कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह बदलाव किए गए हैं।