The Duniyadari: रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन स्तर पर नई जिम्मेदारियों का ऐलान किया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने विभिन्न क्षेत्रों के लिए संगठन प्रभारियों की नियुक्ति की है। नए दायित्व तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे।
पार्टी की ओर से जारी नियुक्ति के अनुसार गोपाल साहू को सरगुजा जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं कृष्णकांत चन्द्रा को कोरबा का जिला संगठन प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा शिवपुरचरचा नगरपालिका क्षेत्र के चुनाव की कमान रामकुमार टोप्पो को दी गई है। उन्हें चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भाजपा के इस संगठनात्मक फेरबदल को आगामी राजनीतिक और चुनावी गतिविधियों की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद संबंधित प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाएंगे।



















