The Duniyadari: रायपुर, 27 अक्टूबर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में धान खरीदी सत्र 2026-27, कस्टम मिलिंग नीति और राज्योत्सव की तैयारियों सहित कई अहम विषयों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
धान खरीदी नीति पर अहम चर्चा
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदने की व्यवस्था और कस्टम मिलिंग नीति को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। धान खरीदी की तैयारियों के बीच किसानों की नजरें सरकार के फैसलों पर टिकी हुई हैं।
राज्योत्सव और कर्मचारियों की मांगें भी अहम
1 नवंबर से शुरू होने वाले राज्योत्सव की तैयारियों के साथ कर्मचारी संगठनों की मांगों पर भी सबकी निगाहें हैं। हालांकि, इन मुद्दों पर कौन-कौन से प्रस्ताव मंजूर होंगे, इसकी आधिकारिक जानकारी बैठक के बाद ही सामने आएगी।
कैबिनेट के फैसलों को लेकर प्रदेशभर में उत्सुकता बनी हुई है। बैठक के बाद सरकार की ओर से जारी होने वाले निर्णयों से स्पष्ट होगा कि किसानों, कर्मचारियों और प्रदेश के अन्य वर्गों के लिए क्या अहम घोषणाएं की गई हैं।















