Friday, October 30, 2026
Home कोरबा बच्चों की सेहत के लिए कोरबा में 1 नवंबर को होगा स्वर्ण...

बच्चों की सेहत के लिए कोरबा में 1 नवंबर को होगा स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार, 18 साल तक के बच्चों को मिलेगा लाभ

4

The Duniyadari: रवि पुष्य नक्षत्र के शुभ अवसर पर आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन कार्यक्रम का आयोजन, स्वास्थ्य जांच के साथ योग-प्राणायाम का भी मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण

कोरबा। बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कोरबा में 1 नवंबर 2026, रविवार को स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ‘चलो आयुर्वेद की ओर’ मिशन के अंतर्गत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय के संयुक्त तत्वावधान में यह आयोजन किया जा रहा है।

रवि पुष्य नक्षत्र के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा द्वारा जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों को स्वर्ण बिंदु प्राशन की आयुर्वेदिक ड्रॉप्स दी जाएंगी। आयोजकों के अनुसार, इसका उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाने के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों का निःशुल्क चिकित्सकीय परीक्षण भी किया जाएगा। साथ ही बच्चों की उम्र के अनुसार उनके लिए उपयोगी खानपान, दिनचर्या और शारीरिक एवं मानसिक विकास से जुड़ी जानकारियां अभिभावकों को दी जाएंगी। इसके अलावा बच्चों को योग और प्राणायाम का निःशुल्क प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

यह आयोजन पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय, दुकान क्रमांक 10-11, महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका रोड, कोरबा में होगा। बच्चों को असुविधा और अनावश्यक इंतजार से बचाने के लिए पहले से समय निर्धारित कराया जा सकता है।

स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार के लिए इच्छुक अभिभावक मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क कर पंजीयन एवं समय प्राप्त कर सकते हैं।