Saturday, November 7, 2026
Home कोरबा पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबावासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि...

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबावासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की

10

The Duniyadari: कोरबा। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने धनतेरस और दीपावली सहित पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व के अवसर पर जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व सभी के जीवन में ज्ञान और खुशियों का प्रकाश लेकर आए। मां लक्ष्मी की कृपा से हर परिवार में सुख-शांति, समृद्धि, स्वास्थ्य और वैभव बना रहे। उन्होंने कामना की कि यह पावन पर्व समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द को और मजबूत करे।

पूर्व मंत्री ने समस्त कोरबावासियों को धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली, अन्नकूट और भाई दूज की शुभकामनाएं देते हुए प्रभु श्रीराम से सभी के जीवन में खुशहाली और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।