Sunday, November 15, 2026
Home कोरबा कोरबा जिला अस्पताल में महिला से छेड़छाड़, लोगों ने आरोपी को पकड़कर...

कोरबा जिला अस्पताल में महिला से छेड़छाड़, लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

4

The Duniyadari: बच्चे का टीकाकरण कराने पहुंची थी महिला, विरोध के बाद खुला मामला; FIR दर्ज कर आरोपी को भेजा गया जेल।

कोरबा। जिला अस्पताल में एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। बच्चे को टीका लगवाने पहुंची महिला ने एक व्यक्ति पर भीड़ के बीच छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। महिला की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान गोढ़ी निवासी दुर्गा शंकर ढहरिया के रूप में हुई है। महिला अपने बच्चे के टीकाकरण के लिए अस्पताल आई थी। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर भीड़ का फायदा उठाकर उसके साथ आपत्तिजनक हरकत की। महिला ने तत्काल विरोध जताया, जिसके बाद अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया।

घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी पुलिस ने आरोपी को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद सिविल लाइन थाना में उसके खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के अनुसार, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया है।