The Duniyadari: रायपुर। राजधानी रायपुर की यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस कमिश्नरेट ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। यातायात शाखा में पदस्थ आठ निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस संबंध में पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल की ओर से 24 नवंबर 2026 को आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, पचपेड़ीनाका, भाठागांव, भनपुरी, फाफाडीह, पंडरी और कालीबाड़ी यातायात थानों के प्रभारियों में बदलाव किया गया है। निरीक्षक गोविंद कुमार यादव को पचपेड़ीनाका से फाफाडीह, मालिक राम केंवट को यातायात मुख्यालय से भाठागांव और नवल किशोर कश्यप को भाठागांव से कालीबाड़ी भेजा गया है।
इसी तरह राकेश ठाकुर को भनपुरी से पचपेड़ीनाका, मनीष तिवारी को यातायात मुख्यालय से भनपुरी और अम्बरीश शर्मा को फाफाडीह से पंडरी यातायात थाने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अमित पद्मशाली को पंडरी से यातायात मुख्यालय तथा मनोज साहू को कालीबाड़ी से मुख्यालय के आईटीएमएस में पदस्थ किया गया है।
सभी आठ निरीक्षकों को नई पदस्थापना पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। इस फेरबदल के बाद राजधानी के यातायात थानों में जिम्मेदारियों का नया बंटवारा हो गया है।


















