नई दिल्ली/मुंबई। biggest fall of the year रूस यूक्रेन विवाद से सहमे भारतीय शेयर बाजार Indian stock market में सोमवार को मार्केट कैप में 8.29 लाख करोड़ रुपए की गिरावट आई है। शुक्रवार को यह 263.47 लाख करोड़ रुपए था जो आज 255.11 लाख करोड़ रुपए रहा। साल 2022 की यह शेयर बाजार की सबसे बड़ी गिरावट है।
1,747 अंक टूटा सेंसेक्स
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स Sensex 1,747 पॉइंट्स टूटकर 56,405 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी Nifty 531 अंक गिर कर 16,842 पर बंद हुआ। पेटीएम का शेयर 4.7% टूटकर 863 रुपए, नायका का शेयर 7.78% गिर कर 1,515 और जोमैटा का स्टॉक 6.82% गिर कर 82.70 रुपए पर बंद हुआ। इन तीनों नई उम्र की कंपनियों का यह सबसे निचला स्तर है।
स्माल और मिड कैप इंडेक्स में भारी गिरावट
स्माल और मिड कैप इंडेक्स 4-4% टूटे हैं। गिरावट का मुख्य कारण यूक्रेन और रूस के बीच तनाव है। इसके साथ ही कच्चे तेल की कीमतें 7 साल के ऊपरी स्तर पर पहुंच गई हैं। यह 93 डॉलर प्रति बैरल के पार हैं। बाजार में यह भी अनिश्चितता है कि LIC का IPO कैसा रहेगा। सरकार अब तक का सबसे बड़ा IPO लेकर आ रही है और फाइनेंशियल सेक्टर में यह सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी होगी।
1,432 अंक नीचे खुला था सेंसेक्स
आज सेंसेक्स शुक्रवार से 1,432 अंक नीचे 56,720 पर खुला था। इसने 57,191 का ऊपरी स्तर और 56,295 का निचला स्तर बनाया। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में केवल TCS ही बढ़त में रहा, बाकी 29 शेयरों में गिरावट रही। बैंकिंग शेयर्स जमकर टूटे हैं। SBI 5.2%, HDFC 5.3% और ICICI बैंक का शेयर 4.50% टूटा है।
इनके अलावा टाटा स्टील का स्टॉक सेंसेक्स में सबसे ज्यादा 5.49% गिरा जबकि इंडसइंड बैंक, कोटक बैंक और मारुति के शेयर्स 4-4% से ज्यादा गिरे हैं। लार्सन एँड टुब्रो, एक्सिस बैंक, एयरटेल, विप्रो, ITC, महिंद्रा एंड महिंद्रा, NPTC, अल्ट्राटेक, बजाज फाइनेंस और HDFC बैंक के स्टॉक 3-3% से ज्यादा गिरे हैं।
मार्केट कैप घटकर 256 लाख करोड़
शेयर मार्केट में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज 255.61 लाख करोड़ रुपए रह गया, जो शुक्रवार को 263.47 लाख करोड़ रुपए था। एशियन पेंट्स का स्टॉक 2% जबकि टाइटन, रिलायंस, सनफार्मा और नेस्ले के भी शेयर नीचे रहे।