Saturday, March 21, 2026
Home छत्तीसगढ़ सीजी: सरकारी शराब दुकान में सेल्समैन बनने पहुंचे MBA-इंजीनियर, 100 पदों के...

सीजी: सरकारी शराब दुकान में सेल्समैन बनने पहुंचे MBA-इंजीनियर, 100 पदों के लिए 500 सौ से अधिक आवेदन

284

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी शराब की दुकान में सेल्स मैन की नौकरी पाने MBA-इंजीनियर भी इंटरव्यू देने पहुंचे हैं। सेल्स मैन के 100 पदों के लिए 500 सौ से अधिक आवेदन आए हैं। ज्यादातर MBA, मास्टर्स इन आर्ट्स, कंप्यूटर साइंस में पढ़ाई कर चुके, इंजीनियरिंग की डिग्री तक कर चुके युवकों ने आवेदन दिया है।

रायपुर में आयोजित प्लेसमेंट कैंप में भर्ती प्रक्रिया के लिए आए आवेदनों को शॉर्ट लिस्ट किया जा चुका है। ये कोई सरकारी नौकरी नहीं होगी, सिर्फ सरकारी शराब की दुकानों में एक प्राइवेट एजेंसी के तहत ये युवक सेल्स मेन का काम करते हुए लोगों को शराब की बोतलें बेचेंगे।

100 पद आवेदन 556

शराब दुकान के सेल्स मैन के 100 पदों पर भर्ती की जा रही थी। इसके लिए 556 आवेदन आए हैं। कई युवक रायपुर के दूर-दराज हिस्सों से भी इस नौकरी के लिए आवेदन करने पुराने पुलिस हेड क्वाटर कैम्पस में आए। इस प्लेसमेंट कैंप का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय की ओर से किया गया। इस पद के लिए योग्यता सिर्फ 12वीं पास मांगी गई थी वेतन हर महीने 12 हजार 675 रुपए मिलेंगे।

आते हैं इस तरह से आवेदन

जिला रोजगार कार्यालय के अफसर एओ लॉरी ने बताया कि इस तरह से आवेदन कई प्लेसमेंट कैंप में आते हैं। गांव-गांव में शिक्षा का विस्तार हुआ है ग्रैजुएशन पोस्ट ग्रैजुएशन से कम किसी की शिक्षा नहीं है। 12वीं तक योग्यता शराब दुकान के सेल्स मैन के लिए मांगी गई थी, मगर कोई भी आवेदन कर सकता है फिर चाहे कोई अधिक पढ़ा लिखा क्यों न हो।