Tuesday, March 10, 2026
Home कोरबा KORBA: कलेक्टर ने भू-अर्जन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा…कहा मुआवजा वितरण का...

KORBA: कलेक्टर ने भू-अर्जन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा…कहा मुआवजा वितरण का त्वरित करें निराकरण…

436

कोरबा ।कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में भू अर्जन एवं मुआवजा वितरण के संबंध में समीक्षा बैठक ली। श्रीमती साहू ने विभिन्न धाराओं में भू-अर्जन से संबंधित लंबित प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। श्रीमती साहू ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को विभागों से समन्वय स्थापित कर भू-अर्जन से संबंधित प्रकरणों का निराकरण करने के लिए कहा।
कलेक्टर श्रीमती साहू ने मुआवजा वितरण की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन प्रकरणों में मुआवजा वितरण शेष है उन प्रकरणों का तत्काल निराकरण करते हुए तत्काल मुआवजा वितरण करने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। बैठक में अपर कलेक्टर सुनील नायक, संयुक्त कलेक्टर विजेंद्र पाटले, एसडीएम पाली ममता यादव, एसडीएम कोरबा हरिशंकर पैकरा, एसडीएम पौड़ी-उपरोड़ा नंदजी पांडे, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।