Monday, March 16, 2026
Home देश सुपरमार्केट में फायरिंग, सिक्योरिटी गार्ड समेत 10 की मौत, 3 घायल

सुपरमार्केट में फायरिंग, सिक्योरिटी गार्ड समेत 10 की मौत, 3 घायल

248

न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क के बफेलो इलाके के एक Firing in New York Buffalo supermarket सुपर मार्केट में शनिवार को फायरिंग हुई, जिसमें अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। गोलीबारी में 3 लोग घायल हैं।

मरने वालों में एक सिक्योरिटी गार्ड भी शामिल है। घटना भारतीय समयानुसार रविवार की रात 12 बजे हुई। जिन 13 लोगों को गोली मारी गई है, उनमें से 11 अश्वेत हैं।

जिस इलाके में यह घटना हुई, वह भी एक अश्वेत बहुल इलाका है। पुलिस नस्लीय हमले के एंगल से भी जांच कर रही है। हमले के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी जीन पियरे ने बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडेन को फायरिंग और उसके बाद की जांच के बारे में लगातार जानकारी दी जा रही है।