Saturday, August 22, 2026
Home पुलिस ब्रेकिंग: टायर में हवा भरते समय कंप्रेशर फटा, युवक के शरीर के...

ब्रेकिंग: टायर में हवा भरते समय कंप्रेशर फटा, युवक के शरीर के उड़े चिथड़े , 200 फीट उछलकर नीम के पेड़ में जा लटका

505

भिंड। पंक्चर की दुकान पर हवा भरने के दौरान धमाके से कंप्रेशर फट गया। धमका इतना जोरदार था कि हवा भर रहे युवक के शरीर के चिथड़े उड़ गए। युवक का शव हवा में करीब 200 फीट उछलकर घर से कुछ दूरी पर नीम के पेड़ में जा लटका। युवक का दाहिना पैर कटकर करीब 400 मीटर दूर गिरा।

हादसा गुरुवार दोपहर पौने तीन बजे रौन थाना क्षेत्र के गौरई गांव में हुआ। हादसे के समय युवक के पिता कुछ दूरी पर थे। इससे उनकी जान बच गई, लेकिन उनका एक हाथ फ्रेक्चर हुआ है। उन्हें जिला अस्पताल के सर्जीकल वार्ड में भर्ती करवाया गया है। रौन थाना पुलिस मौके पर पड़ताल कर रही है।

तीन दिन पहले शुरू की थी पंच्चर दुकान

जानकारी के अनुसार रौन थाना क्षेत्र के गौरइ गांव निवासी 20 वर्षीय कुलदीप सिंह राजपूत ने तीन दिन पहले घर में ही पंक्चर बनाने की दुकान शुरू की थी। उसने वाहनों में हवा भरने के लिए 500 लीटर हवा स्टोर करने की क्षमता का कंप्रेशर भी लगाया था।

गुरुवार दोपहर में करीब पौने तीन बजे बिजली आने पर कुलदीप कंप्रेशर चलाकर हवा स्टोर कर रहे थे। कंप्रेशर से कुछ दूरी पर पिता इंदल सिंह राजपूत खड़े हुए थे। अचानक से तेज धमाके के साथ कंप्रेशर फट गया। इससे काम कर रहे कुलदीप के शरीर के चिथड़े उड़ गए।