Saturday, June 13, 2026
Home देश साहब मेरी पत्नी रोज मुझे पीटती है, बचा लीजिए…’ सुनकर हंस पड़ी...

साहब मेरी पत्नी रोज मुझे पीटती है, बचा लीजिए…’ सुनकर हंस पड़ी पुलिस

396

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जिसे सुनकर पुलिस भी हक्का बक्का रह गई. जनसुनवाई के दौरान एक शख्स अपनी फरियाद लेकर थाने पहुंचा और बोला कि सहाब मेरी पत्नी रोज मुझे गालियां देती है और डंडे से पीटती है. वो मुझे पीट-पीटकर मार डालेगी. भगवान के लिए मुझे बचा लीजिए. यह सुनकर मौके पर मौजूद सभी पुलिसकर्मी हैरान रहे गए.

पीड़ित शख्स ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि पत्नी उसकी बात नहीं मानती और आए दिन छोटी-छोटी बातों पर विवाद करती है. पिछले काफी दिनों से घर से अलग रहने लगी है. जब मैं किसी बात का विरोध करता हूं तो वो मेरे साथ मारपीट करती है. उसके इस रवैये से काफी परेशान हो चुका हूं. इस समस्या से निपटने में मेरी मदद की जाए.

इस मामले पर महिला का कहना है कि एक दलाल उसके पति को बहकाकर गांव की जमीन को बेचने की साजिश कर रहा है. जब इस रोकने का प्रयास करती हूं तो वो मुझे पर गुस्सा उतारता है. अब दलाल के साथ मिलकर उसने थाने में मेरे खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराई है. परिवार को तोड़ने में दलाल का हाथ है.
वहीं पीड़ित की शिकायत पर सिंदुरिया थानाध्यक्ष रामकृष्ण यादव ने पीड़ित शख्स को कार्रवाई का आश्वासन दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले पति-पत्नी की परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से काउंसलिंग कराई जाएगी.