Sunday, June 28, 2026
Home शहर KORBA: रिमझिम फुहारों के बीच में वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पार्षद धरम...

KORBA: रिमझिम फुहारों के बीच में वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पार्षद धरम ने किया ध्वजारोहण…. वीर शहीदों को किया नमन…

458

कोरबा। गगनभेदी भारत माता के जयकारे के साथ रिमझिम फुहारों के बीच मे शान से तिरंगा लहराया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पार्षद धरम निर्मले ने कोरबा थाना के सामने स्थित सबसे पुराना स्कूल जो थाना स्कूल के नाम से जाना जाता हैं यहां प्रायमरी और मिडिल की कक्षाएं लगती हैं,में ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद वीर शहीदों को नमन किया।

 

बता दें कि भादों की रिमझिम फुहारों और मंद मंद चलती हवाओं के बीच आजादी के तरानों की गूंज और भारत माता के जयकारों के साथ राष्ट्र की आन-बान, शान तिरंगा पूरे सम्मान के साथ शहर के सबसे पुराने थाना स्कूल में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पार्षद धरम निर्मल ने लहराया। सुबह से ही मेघों ने आजादी के अमृत महोत्सव पर अमृत की बूंदों से तिरंगे का सम्मान किया।

 

जगह जगह तिरंगा फहराया गया और वंदे मातरम्, भारत माता के जयकारे लगाए गए। इस ध्वजा रोहण कार्यक्रम में वतिष्ठ कांग्रेसी विमल थवाईत, बाबा खान के अलावा स्कूल के प्राचार्य श्रीमती एच एक्का,श्वेता सिंग,रोशनी छिपी,अनिता मिंज,मिडिल स्कूल प्राचार्या बसंती कुर्रे,यादव सर उपस्थित थे।

वीडियो…