Friday, March 13, 2026
Home कोरबा KORBA:राशन दुकान संचालन करने वाले समूह की मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों ने...

KORBA:राशन दुकान संचालन करने वाले समूह की मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिकायत…SDM करेंगे जांच…

272

कोरबा। सरकारी राशन दुकान का संचालन करने वाले समूह की मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत की हैं। ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर संजीव झा ने एसडीएम को जांच के निर्देश दिए हैं।

बता दें मंगलवार को कलेक्टर के जनदर्शन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मिसिया के कुछ ग्रामीणों ने शासकीय उचित मूल्य के दुकान से वितरित किए जा रहे राशन में दुकान संचालन समूह द्वारा गडबड़ी किये जाने की शिकायत की। ग्रामीणों ने अप्रैल माह के अतिरिक्त चांवल को दुकान संचालन समूह द्वारा गबन किये जाने की शिकायत की। कलेक्टर श्री झा ने आवेदन पर संज्ञान लेते हुए पूरे मामले की विस्तृत जांच करने के निर्देश एसडीएम पोड़ीउपरोड़ा को दिये।