रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई संदेश भेजा है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुबह फोन कर मुख्यमंत्री से बात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
छ्त्तीसगढ़ के स्वास्थ मंत्री श्री @TS_SinghDeo ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।#HBD_BestCMBhupesh#जुग_जुग_जियो_भूपेश pic.twitter.com/UtXMZS3Yyl
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) August 23, 2022
मुख्यमंत्री की बेटियों ने मां-पिता की आरती उतार कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। सीएम ने जन्मदिन के अवसर पर आज सुबह की शुरूआत पूजा-अर्चना के साथ की। उसके बाद उनकी पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल ने उन्हें तिलक लगाकर मुंह मीठा कराया।
सिंहदेव ने गले लगाकर मुख्यमंत्री को दी जन्मदिन की बधाई
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सफेद फूलों का गुलदस्ता लेकर मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। सिंहदेव ने गले लगाकर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई देने मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा और मुख्य प्रधान वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी भी पहुंचे। सुबह से ही सीएम हाउस में मंत्रियों-विधायकों और पार्टी के नेताओं का तांता लगा रहा।
जीवन की यात्रा चलती रहती है और परिवार स्थायी हमसफ़र होता है, जिसका संबल आजीवन मिलता है।
आज एक पड़ाव और पार हो रहा है.. pic.twitter.com/jK2cpNpRjg
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 23, 2022