Thursday, March 12, 2026
Home देश महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख जेल में हुए बेहोश, जेजे...

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख जेल में हुए बेहोश, जेजे अस्पताल ले जाया गया

206

Former Maharashtra Home Minister Anil Deshmukh faints in jail, taken to JJ Hospital

मुंबई। भ्रष्ट्राचार के आरोपों में जेल में बंद महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख शुक्रवार को कारागार में ही बेहोश गए। पूर्व मंत्री को बेहोश होने के बाद मुंबई के सरकारी जेजे अस्पताल में जे जाया गया है।

जेल के एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता ने सीने में दर्द की शिकायत की। उन्होंने बताया कि उनका रक्तचाप बढ़ा हुआ पाया गया और ईसीजी रिपोर्ट असामान्य थी।

अधिकारी ने बताया कि देशमुख का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। देशमुख को पहले नवंबर 2021 में प्रवर्तन निदेशालय ने और बाद में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं।

बता दें कि मार्च 2021 में तत्कालीन मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने आरोप लगाए थे कि देशमुख ने पुलिस अधिकारियों को शहर के रेस्टोरेंट और बार से 100 करोड़ रुपए प्रतिमाह जुटाने के लिए कहा था।

बीते साल अप्रैल में एक वकील की तरफ से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने CBI को शुरुआती जांच के आदेश दिए थे। सीबीआई ने अपनी जांच के आधार पर देशमुख के खिलाफ FIR दर्ज की थी।