Tuesday, March 17, 2026
Home छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश का भाजपा पर बड़ा हमला: इलेक्शन कमीशन का भेजा लिफाफा...

सीएम भूपेश का भाजपा पर बड़ा हमला: इलेक्शन कमीशन का भेजा लिफाफा खुल नहीं रहा, मतलब भीतरखाने कुछ पक रहा

305

CM Bhupesh’s big attack on BJP: The envelope sent by the Election Commission is not opening, which means something is cooking inside

रायपुर। झारखंड में खड़े हुए राजनीतिक संकट को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। बघेल ने आरोप लगााया कि   भारतीय जनता पार्टी हॉर्स ट्रेडिंग कर रही है। उन्‍होंने कहा, इलेक्शन कमीशन ने कोई पत्र दिया है। एक सप्ताह हो गया है राजभवन से लिफाफा खुल ही नहीं रहा है। इसका मतलब है कि भीतरखाने कुछ पक रहा है। ऐसी स्थिति में विधायकों की सुरक्षा के लिए यहां लाए हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को कहीं भी विपक्षी दलों की सरकार खटक रही है। उसे गिराने के लिए वे हर संभव कोशिश में हैं। सभी को एकजुट रहने की जरूरत है। तभी उनकी चाल का मुकाबला किया जा सकता है।

इससे पहले मुख्यमंत्री मंगलवार देर रात नवा रायपुर स्थित मेफेयर रिसॉर्ट में झारखंड के नेताओं से मिलने पहुंचे थे। वहां उन्होंने झारखंड के मौजूदा संकट पर बात की। कांग्रेस के झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि वे सभी एकजुट हैं। झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार को कोई खतरा नहीं है। यहां रिसॉर्ट में झारखंड की सत्ताधारी महागठबंधन के 32 मंत्री और विधायक डेरा डाले हुए हैं।