फेसबुक पर फॉलोवर्स चाहिए थे, शैतान पति ने नहाती हुई पत्नी की तस्वीर पोस्ट कर दी… फिर

273

Wanted followers on Facebook, the devil husband posted a picture of his wife taking a bath… then

फिरोजाबाद। सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म फेसबुक की लत और फॉलोअर्स बढ़ाने लोग बिना सोच समझे कुछ भी करने को तैयार दिख रहे हैं। ऐसा ही एक मामला फिरोजाबाद से आया है। जहां एक युवक ने अपनी ही पत्नी की नहाते हुए तस्वीर उसने फेसबुक पर अपलोड कर दी। पत्नी को इस मामले की जानकारी मिली तो पति की हरकत से नाराज उसने पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक 26 साल की महिला ने अपने 28 साल पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उसने अपने पति पर आरोप लगाया गया है कि उसने फेसबुक पर महिला की नहाते हुए वीडियो अपलोड कर दिया।

महिला का कहना है कि पति दिल्ली के उत्तम नगर में रहता है। वह सर्कस में काम करता है। वह अपनी पत्नी को अक्सर वीडियो कॉल करता था। इसी दौरान एक बार उसने नहाते समय उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। फेसबुक एकाउंट पर अपलोड कर दिया।

पुलिस में मामला दर्ज कराए जाने के बाद सबसे पहले युवक के फेसबुक एकाउंट को डिलीट करा दिया गया है। इससे महिला के वीडियो को शेयर होने से रोका जा सके। साथ ही, पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है। इस मामले में आक्रोशित महिला का कहना है कि मेरे पति एक सोशल मीडिया एडिक्ट हैं। मैं कभी सोच भी नहीं सकती थी कि वह सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए इस हद तक चले जाएंगे।