Thursday, April 16, 2026
Home छत्तीसगढ़ कांग्रेस का हल्‍ला बोल: दिल्‍ली में सीएम बघेल बोले- हम जनता की...

कांग्रेस का हल्‍ला बोल: दिल्‍ली में सीएम बघेल बोले- हम जनता की आवाज उठाते रहेंगे, जानें और क्‍या कहा

331

Congress’s Halla Bol: CM Baghel said in Delhi – We will continue to raise the voice of the people, know what else was said

नई दिल्‍ली/रायपुर। नई दिल्‍ली के रामलीला मैदान में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की हल्‍ला बोल रैली में छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।

रैली के बाद भूपेश बघेल ने  मीडिया से बातचीत में कहा, राहुल जी के नेतृ्त्व में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ जो हल्ला बोल का आयोजन हुआ है, देशभर से लोग आए हैं। देश में महंगाई और बेरोजगारी से लोग त्रस्त हैं। मुझे लगता है कि भारत सरकार इसे संज्ञान में लेगी और लोगों को महंगाई से राहत देगी।

बता दें कि दिल्‍ली में कांग्रेस पार्टी की मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल रैली में छत्‍तीसगढ़ से सीएम भूपेश बघेल प्रदेश के करीब चार हजार कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। सीएम के साथ प्रदेश के छह मंत्री भी  रैली में शामिल हुए।