Thursday, October 22, 2026
Home देश 5 से 18 साल के बच्चों के लिए जल्द आएगी Nasal vaccine,...

5 से 18 साल के बच्चों के लिए जल्द आएगी Nasal vaccine, भारत बायोटेक ने मांगी अनुमति

346

नई दिल्ली। भाारत में  पांच से 18 साल तक के बच्चों के लिए भी जल्द नाक से दी जाने वाली कोरोना वैक्सीन उपलब्ध होगी। भारत बायोटक ने तीसरे चरण के अध्ययन के लिए ड्रग कंट्रोलर से अनुमति मांगी है।

बता दें कि छह सितंबर को, भारत के औषधि महानियंत्रक (DCGI) ने 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए इंट्रानैसल कोविड वैक्सीन iNCOVACC को मंजूरी दी थी।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, भारत बायोटेक ने अब पांच से 18 साल तक की आयु वर्ग के लिए iNCOVACC की सुरक्षा, प्रतिक्रियात्मकता और इम्युनोजेनेसिटी का मूल्यांकन करने के लिए तीसरे चरण की अनुमति के लिए आवेदन दिया है।