Thursday, May 21, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG Accident Breaking : यात्रियों से भरी बस पलटी, 2 की मौत,...

CG Accident Breaking : यात्रियों से भरी बस पलटी, 2 की मौत, इतने यात्री गंभीर घायल…

427

जशपुर। CG Bus Accident News : जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है जिसमे कई यात्री घायल हो गए हैं। घटना पत्थलगांव में हुई है। बताया जा रहा है कि यात्रियों से बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

जानकारी के मुताबिक, बस पलटने की वजह से 2 यात्रियों की मौत हो गई है वहीँ 10 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं। जख्मी यात्रियों को पत्थलगांव के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में 3 की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

जब यात्री बस पत्थगांव से अंबिकापुर आ रही थी उसी वक्त ये घटना हुई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और 108 को इसकी सूचना दी।

वहीं पुलिस की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक खराब सड़क के कारण रुट बदलकर पत्थलगांव से अंबिकापुर रूट बदलकर जा रही थी। उसी दौरान पत्थलागांव थाने से कुछ ही दूरी पर गोढ़ीकला के पास ये घटना घटी।