congress president post election: भारी उथल-पुथल के बीच राहुल गांधी से मिले शशि थरूर,  बोले- ज्यादातर राज्यों में से उन्हेंर समर्थन

266

पलक्कड़ ( केरल ) । अध्यक्ष पद का चुनाव (congress president post election)  लड़ने के लिए नामांकन पत्र मंगवाकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने बता दिया है कि वह भी चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इसी सिलसिले में राहुल गांधी ने सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी से मुलाकात की। केरल के पलक्कड़ में राहुल और थरूर की मुलाकात हुई है।

थरूर ने कहा कि देश के ज्यादातर राज्यों में उनका समर्थन है। केरल में भी समर्थन है। पलक्कड़ में राहुल गांधी से चर्चा के बाद शशि थरूर ने कहा कि एक बार पेपर दिए जाने के बाद समर्थकों की संख्या भी बढ़ जाएगी। शुक्रवार को नामांकन पेपर जमा कर सकते हैं।
थरूर ने पलक्कड़ के पट्टांबी में भारत जोड़ी यात्रा’ के मौके पर राहुल गांधी से मिलने के बाद पत्रकारों से कहा कि आप देखेंगे कि जब मैं अपना नामांकन पत्र दाखिल करता हूं तो मुझे कितना समर्थन मिला है। अगर मुझे ज्यादातर राज्यों के पार्टी कार्यकर्ताओं का समर्थन मिलता है। देश के विभिन्न हिस्सों से कई लोगों ने मुझसे चुनाव लड़ने का अनुरोध किया है।

थरूर ने कहा कि वह चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। लेकिन, सब कुछ 30 सितंबर को नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि के बाद ही स्पष्ट होगा। कांग्रेस पार्टी गुरुवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया जारी करेगी।
30 सितंबर तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी और इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच एक अक्टूबर को होगी। जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 8 अक्टूबर है। इसके बाद 17 अक्टूबर को वोटिंग होगी और 19 अक्टूबर यानी दीपावली से पहले कांग्रेस को नए अध्यक्ष मिल जाएंगे।