KORBA: पंडालों में विराजित मां भवानी के दरबार में विधायक ने टेका माथा… क्षेत्र के खुशहाली की कामना कर मांगा आशीर्वाद…

0
106

कोरबा। पाली तानाखार के विधायक मोहित राम ने दुर्गा पंडाल में विराजित मां भवानी के दरबार में माथा टेका। उन्होंने क्षेत्र के उन्नति प्रगति और जनता के खुशहाली की कामना करते हुए आशीर्वाद मांगा।

 

बता दें कि पाली तानाखार के सहज सरल विधायक मोहित राम केरकेट्टा ने नवरात्रि के अवसर पर विभिन्न दुर्गा पंडालों पर जाकर माता रानी का दर्शन किया। श्री केरकेट्टा ने माता के दरबार में जाकर लोगों से भेंट मुलाकात भी किया। आम लोगो की समस्या को जाना और निराकरण का आश्वाशन दिया। दुर्गा पंडाल में उपस्थित ग्रामीणों को नवरात्रि और दशहरा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामना दिया। उन्होंने पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक के बीहड़ जंगल में बसे ग्राम डांघी आमा मे जनचौपल लगाकर लोगों कि राशन पानी पेंशन बिजिली सड़क वनाधिकार जैसे महत्वपूर्ण समस्या को सुना।

उन्होंने कई महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी और उसका लाभ लेने की अपील की। कार्यक्रम में मानिकपुर सरपंच मनोहर सिंह श्रोते , जनपद सदस्य शिवभरोस लकड़ा ,विधायक प्रतिनिधी शिवनंदन कुजूर,विधायक प्रतनिधि विश्वनाथ साहू , विनोद उर्रे, देवनाथ किंडो, हरिप्रशाद , कार्यकर्ता एवम ग्रामीण जन उपस्थित रहे।