Friday, June 19, 2026
Home देश Gujarat Election 2022: 1 नवंबर को हो सकता है गुजरात विधानसभा चुनाव...

Gujarat Election 2022: 1 नवंबर को हो सकता है गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

294

नई दिल्ली। Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Vidhansabha Elections) की घोषणा आगामी 1 नवंबर को हो सकती है। चुनाव आयोग की सूत्रों की मानें तो इस बार गुजरात विधानसभा चुनाव दो चरणों में होने की प्रबल संभावना है।

Gujarat Election 2022:इसमें पहला चरण 1-2 दिसंबर और वहीं दूसरा चरण 4-5 दिसंबर को होगी। जिसके रिजल्ट आगामी 8 दिसंबर को आएंगे। बता दें कि 8 दिसंबर को ही हिमाचल प्रदेश विधानसभा के भी रिजल्ट आने वाले हैं।

Gujarat Election 2022: बता दें कि, हिमाचल विधानसभा का कार्यकाल नवंबर और गुजरात विधानसभा का कार्यकाल आगामी दिसंबर में खत्म हो रहा है। इन दोनों राज्यों में वर्तमान में BJP की सरकार है।

Gujarat Election 2022:गुजरात विधानसभा में अब तक कुल 182 सीटें हैं। इन में से 40 सीटें आरक्षित हैं। इनमे से 13 सीटें अनुसूचित जाति के लिए और 27 सीटें अनुसूचित जनजाति/आदिवासी समाज के लिए रिजर्व हैं।