Monday, April 13, 2026
Home देश कुत्ते को खाना खिलाने में की देरी, गुस्से में चचेरे भाई को...

कुत्ते को खाना खिलाने में की देरी, गुस्से में चचेरे भाई को मार डाला

232

पलक्कड़(केरल)। केरल के पलक्कड़ में एक हैरान करने वाला मामला सामना आया है। जहां, एक पालतु कुत्ते को खाना खिलाने में हुई देरी पर युवक ने अपने चचेरे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों मिली जानकारी के अनुसार हकीम अपने चचेरे भाई अरशद के साथ रहता था।  हकीम ने अपने कुत्ते को देर से खाना खिलाने पर अपने चचेरे भाई अरशद को कुत्ते की बेल्ट तथा लाठी से पीटा।

पुलिस के अनुसार अरशद के शरीर पर चोट के कई निशान थे, लेकिन आरोपी ने शुरू में अस्पताल के अधिकारियों को बताया कि उसका चचेरा भाई घर की छत से गिर गया।

अस्पताल ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पूछताछ करने के बाद हाकीम ने गुस्से में उसकी हत्या करने की बात स्वीकार ली।