Sunday, September 13, 2026
Home कोरबा VDO: घायल बाज की रक्षा के लिए रेंजर ने दिखाई तत्परता.. बोले...

VDO: घायल बाज की रक्षा के लिए रेंजर ने दिखाई तत्परता.. बोले “वन्य जीवों की रक्षा और पर्यावरण की सुरक्षा ही हमारा कर्तव्य”

542

कोरबा। घायल बाज को लेकर नई रेलवे कॉलोनी के युवक जब वन विभाग पहुंचे तो परिंदे को घायल देखते ही रेंजर ने मरहम पट्टी करने तत्परता दिखाई। उन्होंने कहा कि वन्य जीवो की रक्षा और पर्यवारण की सुरक्षा करना ही हमारा कर्तव्य है।

 

बता दें कि एक बाज चोटिल होकर जमीन पर गिरा पड़ा था। बाज को कुत्ते अपना निवाला बनाता कि रेलवे कॉलोनी के एक सज्जन की नजर लड़खड़ाते बाज पर पड़ी। उन्होंने तनिक भी देर न लगाते हुए चोटिल बाज की खबर वन्य जीव प्रेमी को दी । उन्होंने उसका उपचार कराकर फिर से आसमान में उड़ान भरने के लिए वन विभाग को सुपुर्द किया। घायल परिंदे को देखते ही वन्य प्राणियों के प्रति विशेष स्नेहभाव रखने वाले कोरबा रेंज के रेंजर सियाराम कर्मकार ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल वेटनरी डॉक्टर को फोन कर उपचार करने को कहा। तत्काल ही उसके लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई। रेंजर की तत्परता को देखकर ऐसा लग रहा था मानो घायल बाज किसी देवदूत के घर पहुंच गया है और रेंजर की देखरेख में बाज स्वस्थ्य होकर फिर से ऊंची उड़ान भर सकेगा।