Saturday, March 28, 2026
Home छत्तीसगढ़ सीजी न्यूज: भाजपा-कांग्रेस बढ़ेगी परेशानी, बहुजन समाज पार्टी, छत्तीसगढ़ में 90 सीटों...

सीजी न्यूज: भाजपा-कांग्रेस बढ़ेगी परेशानी, बहुजन समाज पार्टी, छत्तीसगढ़ में 90 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

246

रायपुर/जगदलपुर। Bahujan Samaj Party : छत्तीसगढ़ में अगले साल यानी 2023 में विधानसभा चुनाव होने को हैं। ऐसे में प्रदेश में पहले से जनता के बीच सक्रिय भाजपा और कांग्रेस में पहले से ही कांटे की टक्कर होना तय माना जा रहा है। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी भी दिल्ली और पंजाब जीतने के बाद छत्तीसगढ़ में भी पैर ज़माने की तैयारी में लगी है। वहीँ इन सबके बीच बहुजन समाज पार्टी ने भी छत्तीसगढ़ में 90 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

छत्तीसगढ़ जगदलपुर बस्तर में आज बहुजन समाज पार्टी ने लालबाग मैदान में आदिवासी मेला का आयोजन किया। इस आयोजन में कई ग्राम के ग्रामीण शामिल हुए। प्रदेश इकाई छत्तीसगढ़ के तत्वधान में धरती आबा क्रांतिवीर बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आज बहुजन समाज पार्टी ने बड़ा ऐलान किया है। दिल्ली से पहुंचे बहुजन समाज पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं मुख्य प्रभारी राम जी गौतम के नेतृत्व मे विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

गौतम ने आम सभा को संबोधित करते हुए कहा–जल जंगल जमीन आदिवासियों की लड़ाई अब तक किसी भी पार्टी ने नहीं लड़ी है। 2023 विधानसभा के चुनाव होने हैं जिसे लेकर बहुजन समाज पार्टी पूरी मुस्तैदी से चुनाव लड़ेगी। राम जी गौतम ने बताया कि छत्तीसगढ़ में शिक्षा फ्री में दी जाएगी। राम जी गौतम दोनों पार्टियों पर जमकर बरसे और कई मुद्दों का जिक्र भी किया है।