रायपुर। BJP Candidate : भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को गिरफ्तार करने के लिए झारखंड की पुलिस छत्तीसगढ़ पहुंची है। पश्चिम सिंहभूम की टेल्को पुलिस चारामा पहुंच रही है, माना जा रहा है कि किसी भी वक्त भानुप्रतापपुर उपचुनाव के प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम की गिरफ्तारी हो सकती है। इधर झारखंड पुलिस के छत्तीसगढ़ आने और ब्रह्मानंद नेताम की संभावित गिरफ्तारी को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिक्रिया दी है।
वहीं ब्रह्मानंद नेताम की गिरफ्तारी को भाजपा नेताओं के (BJP Candidate) आरोपों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जवाब दिया कि, भाजपा ही पहले ये कह रही थी कि हिम्मत है तो गिरफ्तार करे… गिरफ्तारी के लिए चैलेंज कर रही थी और अब जब पुलिस आयी है तो हाय तौबा क्यों मचा रही है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा था कि आओ हमें गिरफ्तार, गिरफ्तार करके दिखाओ अब जब पुलिस आयी है तो यही लोग कुछ और बोल रहे हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि भाजपा बलात्कारी के साथ खड़ी है। रेप के आरोपी के साथ भाजपा खड़ी है, जो नैतिकता के खिलाफ है। भाजपा बहुत नैतिकता की बात करती थी, लेकिन क्या कोई पार्टी इस तरह से रेप के आरपी के साथ खड़ी होती है। अगर गलती हुई थी तो भाजपा को इस बात को स्वीकार करना चाहिये, लेकिन उलटे वो रेप के आरोपी नेता को बचाने का प्रयास कर रही है।
कानून अपना काम कर रहा है : CM
मुख्यमंत्री ने इस दौरान भाजपा के उस आरोप पर भी पलटवार (BJP Candidate) किया, जिसमें ये कहा गया था कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनके दोस्त हैं, इसलिए ये गिरफ्तारी हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, कानून अपना काम कर रहा है। किसी के दोस्त रहने से कोई गिरफ्तारी नहीं हो जाती। 15 साल की नाबालिग के साथ जो रेप किया गया था, उस मामले में ये केस दर्ज हुआ है, किसी के दोस्त रहने पर क्या किसी की गिरफ्तारी हो जायेगी। कानून अपना काम करता है।
The Duniyadari: राजनांदगांव- रामनवमी के पावन अवसर पर राजनांदगांव पुलिस ने नवरात्रि पर्व के दौरान सफलतापूर्वक निभाई गई अपनी ड्यूटी के उपरांत डोंगरगढ़ स्थित मां...