Wednesday, April 15, 2026
Home छत्तीसगढ़ Rice Millers : सरकारी खजाने को चपत लगाने वाले 3 राइस मिलर्स...

Rice Millers : सरकारी खजाने को चपत लगाने वाले 3 राइस मिलर्स के खिलाफ FIR

476

कवर्धा। Rice Millers : राज्य सरकार ने सरकारी खजाने को चपत लगाने वाले 3 राईस मिलर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है। आरोप है कि तीन राईस मिलर्स ने राज्य सरकार को 7 करोड़ 85 लाख 15 हजार राशि की चपत लगायी थी। तीनो राईस मिलरों पर प्रशासन के निर्देश के बाद बड़ी कारवाई की गयी है। तीनों के खिलाफ थाना में एफआईआर दर्ज करने व ब्लेक लिस्टेड करने का आदेश दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 अंतर्गत 2104 मीट्रिक टन चावल जमा करना था, 30 नवंबर 2022 तक की मियाद दी गयी थी, लेकिन चावल को जमा नही कराया गया। जिसके बाद प्रशासन की तरफ से ये कार्यवाही हुई है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के आदेश पर विपणन व खाद्य विभाग ने की संयुक्त कारवाई।

जिन राईस मिलर्स के खिलाफ कार्रवाई की (Rice Millers) जानी है, उनमें राज राईस मिलर-लालपुर कला, हिराफ़ूड राईस मिलर-डबराभाट और जनक राईस मिल-महराजपुर पर हुई कारवाई ।