Breaking; हिमाचल प्रदेश के ये होंगे नए CM.. मुकेश अग्निहोत्री को बनाया गया डिप्टी सीएम, कल सुबह होगा…

413

न्यूज डेस्क।हिमाचल प्रदेश के नए सीएम के नाम पर कांग्रेस हाई कमान ने मुहर लगाते हुए सुखविंदर सिंह सुक्खू को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाया है। वहीँ प्रतिभा सिंह के दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम बनाया गया है।

आज विधानसभा परिसर शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद सीएम पद के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम का एलान किया गया। सुखविंदर सुक्खू कल रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ समारोह के लिए तैयारियां शुरू हो गईं हैं। सुक्खू के गांव सेरा में जश्न का माहौल है। माता संसार देई, पत्नी कमलेश ठाकुर और दोनों बेटियां फूली नहीं समा रही हैं।

बताया जा रहा है कि कल शिमला में सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। सीएम पद पर मुहर लगते ही सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोनिया गाँधी, राहुल गाँधी और हाई कमान को धन्यवाद किया है साथ ही कहा है कि जनता से किये गए सभी वादे लागू किये जाएंगे। बताया जा रहा है कि कल शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गाँधी और प्रियंका गांधी भी शामिल होंगे।