Sunday, June 14, 2026
Home छत्तीसगढ़ Raipur Crime: नए साल के जश्न के लिए हरियाणा से मंगवाई लाखों...

Raipur Crime: नए साल के जश्न के लिए हरियाणा से मंगवाई लाखों की ब्रांडेड शराब जब्त

329

रायपुर। Raipur Crime: राजधानी रायपुर में नए वर्ष के जश्न के लिए मंगाई गई लाखों रुपए कीमती ब्रांडेड शराब को पुलिस ने पकड़ा है। मामले की जानकारी देते हुए तेलीबांधा थाना प्रभारी भावेश गौतम ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत ज़ोरा इलाक़े में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एक घर में पुलिस टीम ने दबिश दी जहां हरियाणा की अवैध शराब के ज़ख़ीरे के साथ एक तस्कर को गिरफ़्तार किया गया।

Raipur Crime: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27 पेटी अंग्रेज़ी शराब के साथ आरोपी विनय गुंजर निवासी अमलीडीह को गिरफ़्तार कर आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। ज़ब्त शराब की क़ीमत ढाई लाख रुपयों से अधिक है। फिलहाल पुलिस टीम आरोपी से पूछताछ में जुटी है।