Tuesday, March 17, 2026
Home देश BJP Breaking : भाजपा नेता को मारी गोली…गंभीर हालत, पुलिस जांच तेज

BJP Breaking : भाजपा नेता को मारी गोली…गंभीर हालत, पुलिस जांच तेज

245

गुमला। BJP Breaking : झारखंड के गुमला जिले के पालकोट प्रखंड निवासी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सह समाजसेवी सुमित केशरी को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया।

पालकोट के बिलिंगबिरा रोड स्थित रोकेड़ेगा मोड़ के समीप अपराधियों ने गोली मारी। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्र हुए तथा घटना की सूचना मुखिया को दिया। मुखिया ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस घटना स्थल पहुंचकर घायल सुमित केशरी को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी (BJP Breaking) मची हुई है।

रांची के मेडिका में चल रहा सुमित का इलाज

घायल का इलाज रांची के मेडिका अस्पताल में चल रहा है। सुमित के पैर और हाथ मे गोली लगी है। इस दौरान हाथापाई होने की संभावना जताई जा रही है। घटना के कारणों के बारे कोई बता नही पा रहा है। सुमित केशरी की स्थिति नाजुक बनी हुई है। बोलने की स्थिति में नही होने के घटना के बारे ज्यादा जानकारी पुलिस को भी नही है।

पुलिस हर बिंदु पर कर रही है केस की जांच

घटना स्थल पर सुमित केशरी (BJP Breaking) का कोई वाहन भी नही पाया गया। ऐसे में सुमित केशरी कैसे वहां पहुंचे और देर रात वहां जाने के कारणों पर पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस सुमित केशरी के मोबाइल का कॉल डिटेल्स भी खंगाल रही है और अपराधियों को पकड़ने की पुरजोर कोशिश कर रही हलूम हो कि सुमित केशरी पालकोट के कद्दावर नेता है। सामाजिक कार्यों में वह हमेशा तत्पर रहते हैं।