Wednesday, April 15, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG News: आमदखोर तेंदुए ने बनाया महिला को शिकार, इलाके में दहशत

CG News: आमदखोर तेंदुए ने बनाया महिला को शिकार, इलाके में दहशत

451

मनेंद्रगढ़। CG News: जिले के मनेंद्रगढ़ वन मंडल इलाके के जनकपुर परिक्षेत्र-2 में रविवार को क्षेत्र में आतंक मचा रहे आदमखोर तेंदुए ने एक महिला को अपना शिकार बना डाला। जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। मनेंद्रगढ़ वन मंडल इलाके के जनकपुर परिक्षेत्र-2 के कुंवारी बीट के सिंगरौली गांव के पुरनिहापारा में रविवार सुबह यह घटना हुई।

CG News: जानकारी के अनुसार मनेंद्रगढ़ वन मंडल इलाके के जनकपुर परिक्षेत्र-2 के कुंवारी बीट के सिंगरौली गांव के पुरनिहापारा की रहने वाली उमाबाई पत्नी नान बैगा लगभग 7:30 बजे अपने घर के पास थी। इसी बीच तेंदुआ वहां पहुंचा। वह महिला को उठाकर ले गया।

CG News: तेंदुए ने महिला के गले पर वार किया। इससे महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इस क्षेत्र में तेंदुआ ने तीसरी बार हमला किया है। तेंदुआ अब तक दो महिला की जान ले चुका है।