Tuesday, March 10, 2026
Home छत्तीसगढ़ Republic Day 2023: छत्तीसगढ़ के अमन ज्योति को मिला वीरता पुरस्कार, देशभर...

Republic Day 2023: छत्तीसगढ़ के अमन ज्योति को मिला वीरता पुरस्कार, देशभर के 56 शामिल, जानें इनके बहादुरी के कारनामें

271

नई दिल्ली। Republic Day 2023: बाल अधिकारों के लिए काम करने वाले संगठन भारतीय बाल कल्याण परिषद ने शुक्रवार को 17 राज्यों के 56 बहादुर बच्चों को वीरता पुरस्कार से नवाजा है। संगठन ने एक बयान में कहा कि 2020 के लिए 22 पुरस्कार विजेताओं को, 2021 के लिए 16 पुरस्कार विजेताओं और 2022 के लिए 18 पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया गया।

Republic Day 2023: बाल कल्याण परिषद के छह अन्य विशेष पुरस्कारों में मार्कंडेय पुरस्कार, प्रहलाद पुरस्कार, एकलव्य पुरस्कार, अभिमन्यु पुरस्कार, श्रवण पुरस्कार, ध्रुव पुरस्कार शामिल हैं।

Republic Day 2023: 18 वर्षीय मोहित चंद्र उप्रेती को मार्कंडेय पुरस्कार 2020 दिया गया। उप्रेती ने एक तेंदुए से लड़कर अपने दोस्त की जान बचाई थी। छत्तीसगढ़ के 16 वर्षीय अमन ज्योति जाहिरे ने एक व्यक्ति को डूबने से बचाया था, अब वह भी सम्मानित हुए। ऐसे ही देशभर से कुल 56 चिन्हित बच्चों को वीरता पुरस्कार दिया गया।