Thursday, July 16, 2026
Home देश Dalai Lama: कौन बनेगा अगला दलाई लामा, जापान की इस बात पर...

Dalai Lama: कौन बनेगा अगला दलाई लामा, जापान की इस बात पर चीन को लगी मिर्च

325

नई दिल्ली/टोक्यो। Dalai Lama: पूरी दुनिया जानना चाहती है कि अगला दलाई लामा (Dalai Lama) कौन होगा। चीन पर लगातार अगले दलाई लामा को चुनने की प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने के आरोप लग रह रहे हैं। अब जापान की तरफ से एक ऐसी बात कही गई है जो चीन को चुभ सकती है।

Dalai Lama: वर्ल्ड फेडरेशन के लिए जापानी बौद्ध सम्मेलन में यह साफ तौर पर कहा गया है कि दलाई लामा के उत्तराधिकारी के चयन से चीन को दूर रहना चाहिए और तिब्बती लोगों को अपने संस्कृति और इतिहास के हिसाब से चुनने देना चाहिए।

Dalai Lama: वर्ल्ड फेडरेशन के लिए जापान बौद्ध सम्मेलन के पत्र में कहा गया है कि धर्म से संबंधित मामले धार्मिक मूल्यों के अनुरूप होने चाहिए, इसलिए जिन लोगों के पास धार्मिक मूल्य नहीं हैं, उन्हें ऐसे मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। यह धार्मिक आस्था (विश्वास) की स्वतंत्रता को महत्व देता है। बता दें कि जापान, भारत और तिब्बतियों के संबंध बौद्ध धर्म से जुड़े हुए हैं, जो मजबूत इतिहास के साथ एशिया के प्रमुख विश्व धर्मों में से एक है।

Dalai Lama: 5वीं शताब्दी ईसा पूर्व भारत में आया बौद्ध धर्म

बता दें कि बौद्ध धर्म भारत में 5वीं शताब्दी ईसा पूर्व में आया। जो उपमहाद्वीप के प्रमुख धर्मों में से एक था। हालांकि, यह धीरे-धीरे भारत में गिरावट देखी गई, लेकिन आज के वक्त में बौद्ध धर्म जनसंख्या न के बराबर है। इसके बावजूद, बौद्ध धर्म भारत की सांस्कृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बना हुआ है और भारतीय संस्कृति में एक अपनी अलग पहचान रखता है।