Tuesday, March 31, 2026
Home छत्तीसगढ़ सीजी ब्रेकिंगः इंद्रावती भवन पहुंची ईडी, श्रमायुक्त दफ्तर में छापा, अफसरों में...

सीजी ब्रेकिंगः इंद्रावती भवन पहुंची ईडी, श्रमायुक्त दफ्तर में छापा, अफसरों में हडकंप

832

रायपुर। कोयला परिवहन घोटाला और धनशोधन मामले में बुधवार दोपहर ईडी अफसरों की टीम के साथ नवारायपुर स्थित इंद्रावती भवन पहुंची। टीम के साथ सेंट्रल फोर्स के जवान भी शामिल रहे।

बताया जा रहा है कि जिस वक्त ईडी ने इंद्रावती भवन में दबिश दी उस वक्त श्रमायुक्त दफ्तर इंद्रावती भवन में अफसरों की मीटिंग चल रही थी। सूत्र बताते हैं कि उस वक्त अन्य श्रम कर्मकार मंडल के अधिकारी भी बैठक में मौजूद थे। तभी ईडी की टीम पहुंची और जांच-पड़ताल की।

बता दें कि इससे पहले सोमवार को ईडी ने अन्य कर्मकार मंडल के चेयरमेन सन्नी अग्रवाल के घर छापेमारी की थी। सन्नी से करीब 12 घंटे पूछताछ हुई थी। कहा जा रहा है कि सन्नी के बयान के आधार पर श्रमायुक्त दफ्तर में जांच पड़ताल चल रही है।