Tuesday, March 31, 2026
Home कोरबा Korba : सड़क किनारे की बेशकीमती जमीन पर भूमाफियाओं की नजर, दादर...

Korba : सड़क किनारे की बेशकीमती जमीन पर भूमाफियाओं की नजर, दादर भालू सटका मार्ग पर चल रहा कब्जा करने का खेल

655

कोरबा। सड़क किनारे की सरकारी जमीन पर भूमाफियाओं की नजर है। दादर के समीप भालू सटका रोड पर लगभग 10 एकड़ जमीन कब्जा करने का खेल खुलेआम किया जा रहा है।

 

बता दें कि जिले में इन दिनों जमीन दलालों का राजस्व अधिकारियों से सांठगांठ कर बेशकीमती सरकारी जमीन पर कब्जा करने का खेल जोरो पर है। रविवार शासकीय दफ्तर बंद रहने का फायदा उठाते हुए दादर के समीप की सरकारी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। सूत्र बताते है कि मौके पर लगे जेसीबी और ट्रैक्टर जो दादर के किसी यादव का बताया जा रहा है, इस काम में लगातार लगा हुआ है। सड़क से सटे एरिया में अवैध कब्जे की खबर के बाद बस्तीवासी सकते में है।

 पटवारी का नंबर बंद

 

दादर के समीप हो रहे जमीन पर कब्जे की जानकारी लेने और देने दादर पटवारी दिनेश उपाध्याय से संपर्क साधने पर उनका नम्बर बंद बता रहा है। इससे स्पष्ट है कि जमीन पर कब्जे की सूचना उनको पहले से थी या यूं कहें कि जानकारी होने के बाद विवाद से बचने का तरीका अपनाया है।

बस्तीवासियों में आक्रोश

 

सड़क किनारे की बेशकीमती जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को लेकर बस्तीवासियों में जबरदस्त आक्रोश है। वे इनका विरोध करने के लिए कलेक्टर से शिकायत करने की तैयारी में है।