Sunday, March 29, 2026
Home देश Threat to kill Yogi Adityanath: : सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से...

Threat to kill Yogi Adityanath: : सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, 112 पर आया मैसेज- जल्द ही CM को मार दूंगा

302

लखनऊ। Threat to kill Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद लखनऊ में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मंगलवार को यह जानकारी लखनऊ पुलिस के ‘डायल 112’ (आपातकालीन सेवाओं के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया एक नंबर) पर मैसेज के माध्यम से मिली।

धमकी देने वाले शख्स ने कहा कि मैं जल्द ही सीएम योगी को मार दूंगा। धमकी मिलने के बाद ‘112’ के ऑपरेशन कमांडर ने थाना सुशांत गोल्फ सिटी में मामला दर्ज कराया है। आईपीसी की धारा 506, 507 और आईटी एक्ट 66 के तहत मामला दर्ज किया गया है।