Friday, March 13, 2026
Home पुलिस Road accident: शादी का न्योता बांटने जा रहे थे चाचा भतीजा रास्ते...

Road accident: शादी का न्योता बांटने जा रहे थे चाचा भतीजा रास्ते में न्योता लेकर खड़ी थी मौत, सड़क हादसे में दो की मौत

433

जांजगीर-चांपा। Road accident: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में आज 2 बाइक में आमने-सामने की टक्कर में 2 लोगों की मौत और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। भडेसर निवासी राजकुमार यादव(40) अपने भतीजे महावीर यादव(25) को लेकर बुधवार को शादी का कार्ड बांटने के लिए नवागढ़ की ओर निकला था। दोनों अभी महंत गांव के पास पहुंचे थे। तभी सामने से आ रही बाइक से इनकी टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दूसरी बाइक में सवार महिला जल बाई कार्ष (75) और महावीर यादव की मौत हो गई है। जबकि दोनों गाड़ी में सवार 3 अन्य घायल हुए हैं। घटना के बाद आस-पास के लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल भेजा। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। एक घायल को बिलासपुर रेफर किया गया है।

घायलों में मनीष कार्ष, योगेंद्र कार्ष और राजकुमार यादव शामिल हैं। घटना की सूचना मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा कर परिजनों को सूचना दे दी गई है।