Friday, April 10, 2026
Home Uncategorized CG Liquor Scam : अनवर ढेबर-पप्पू ढिल्लन-एपी त्रिपाठी को आज कोर्ट में...

CG Liquor Scam : अनवर ढेबर-पप्पू ढिल्लन-एपी त्रिपाठी को आज कोर्ट में किया जाएगा पेश

436

रायपुर। CG Liquor Scam : दिल्ली के बाद अब छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला सामने आया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) का दावा है कि ये घोटाला पूरे दो हजार करोड़ रुपये का है। दावा ये भी है कि इस घोटाले में छत्तीसगढ़ के कई बड़े नेता और अफसर भी शामिल हैं।

दो हजार करोड़ के शराब घोटाले में महापौर के भाई अनवर ढेबर, नितेश पुरोहित, शराब के कारोबारी पप्पू ढिल्लन सहित आबकारी विभाग के विशेष सचिव एपी त्रिपाठी को शराब घोटालों में गिरफ्तार की थी। इन सभी को ईडी विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की अदालत में आज पेश करेगी। हालांकि ईडी अब भी इन सभी को तीसरी बार रिमांड में लेकर पूछताछ करना चाहती है।

ED का दावा

ED ने एक प्रेस रिलीज जारी कर इस पूरे घोटाले की जानकारी दी है।

ED का दावा है कि 2019 से 2022 के बीच ‘अकूत भ्रष्टाचार’ हुआ, जिसमें दो हजार करोड़ रुपये की ‘मनी लॉन्ड्रिंग’ के सबूत मिले हैं।

ED ने बताया कि मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत की गई जांच में पता चला है कि अनवर ढेबर छत्तीसगढ़ में एक संगठित आपराधिक सिंडिकेट चला रहा है और उसे बड़े-बड़े राजनेताओं और सीनियर अफसरों का सपोर्ट हासिल है।

ED का दावा है कि अनवर (CG Liquor Scam) ने एक ऐसा नेटवर्क तैयार किया है, जिससे छत्तीसगढ़ में बेचे जाने वाली शराब की हर बोतल पर अवैध वसूली की जाती है।

ढेबर ने लगाया था प्रताड़ित करने का आरोप

गौरतलब है कि, छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले में गिरफ्तार किए गए कारोबारी अनवर ढेबर ने स्पेशल कोर्ट में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के अधिकारी-कर्मचारियों पर संगीन आरोप लगाए थे। ढेबर ने कोर्ट में स्पेशल जज अजय सिंह राजपूत के सामने ईडी अधिकारी-कर्मचारियों की ओर ऊंगली दिखाकर कहा कि उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। साथ ही, सीएम व उनके परिवार के लोगों का नाम लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। ढेबर ने कहा कि वे प्रताड़ना से तंग आ चुके हैं। ऐसा रहा तो वे खुदकुशी कर लेंगे।