Sunday, March 8, 2026
Home छत्तीसगढ़ Family Court Kondagaon : बड़ी खबर…! कुटुंब न्यायालय कोंडागांव में सिपाही ने...

Family Court Kondagaon : बड़ी खबर…! कुटुंब न्यायालय कोंडागांव में सिपाही ने खुद को मारी गोली…मौत

265

कोंडागांव। Family Court Kondagaon : कुटुंब न्यायालय कोंडागांव में उस समय हड़कप मच गया, जब एक आरक्षक ने खुद को गोली मार ली। घटना में कॉन्स्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई। सिपाही का नाम जितेंद्र पटेल था।

जानकारी के मुताबिक, जितेंद्र पटेल परिवारिक न्यायालय में पदस्थ थे। रविवार की सुबह कांस्टेबल ने खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर वहां तैनात अन्य कॉन्स्टेबल पहुंचे और खून से लथपथ हालत में आरक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

फिलहाल सिपाही ने ऐसा आत्मघाती कदम (Family Court Kondagaon) क्यों उठाया और घटना के पीछे का कारण क्या था। इसकी जांच में पुलिस जुट गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।