Tuesday, March 10, 2026
Home कोरबा Korba : दर्री मुख्य मार्ग पर नहर किनारे मिला नरकंकाल..युवती के शव...

Korba : दर्री मुख्य मार्ग पर नहर किनारे मिला नरकंकाल..युवती के शव होने की आशंका, मचा हड़कंप..

573

कोरबा। दर्री थाना क्षेत्र में दर्री मुख्य मार्ग पर नहर किनारे नर कंकाल मिलने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।खबर के पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचकर नरकंकाल को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। सूत्र बताते है कि नरकंकाल किसी युवती के होने की आशंका जताई जा रही है,जो पिछले लंबे समय से लापता था। पुलिस इस मामले में जल्द ही बड़ा खुलासा कर सकती है।

बता दें कि कल सर्वेश्वर एनिकट में युवती की शव मिलने का मामला अभी तूल पकड़ा ही था कि आज फिर दर्री मुख्य मार्ग के नहर किनारे नरकंकाल मिला है। सूत्रों की माने तो कुछ माह पूर्व लापता हुई एक युवती की हत्याकर शव को दफनाने की बात कही जा रही है। मामले में दर्री पुलिस शव को निलालकर शिनाख्ती का प्रयास कर रहा है। घटना स्थल पर दर्री सीएसपी राॅबिंसन गुड़िया, कुसमुंडा थाना प्रभारी के.के.वर्मा,मानिकपुर चैकी के एएसआई एसके जायसवाल सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद है। नरकंकाल मिलने की सूचना से मौके पर लोगों की भीड़ भी जुटी हुई है।